Monday, April 21, 2014

नदी में मगरमच्छ

22 April 2014
06:37
               
                    - इंदु बाला सिंह


नई नियुक्ति हुयी थी उसकी |
सहकर्मी के साथ नदी का मुआयना करने गया था वह | पाईप लाईन बिछवाने का काम था था उसका | अब उसे पाईप को नदी में से गुजारना  था उसे |
जीप से उतर वह अपने सहकर्मी के साथ पैदल चलने लगा | .......नदी के किनारे जीप चलाना मुश्किल था ड्राईवर को |
कुछ दूर चलने पर उसने देखा उसके दो सीनियर आफिसर एक पेड़ के नीचे खड़े हैं |
" शायद वे छाँव से बचने के लिए खड़े हैं पेड़ के नीचे .... " उसने सोंचा और वह नदी के पास  जाने लगा अपने सहकर्मी के साथ |
" अरे...खान जा रहे हो !... " एक जोर की आवाज आयी |
वह चौंक के देखा | सर उसे हाथ के इशारे से अपने पास बुला रहे थे |
" अरे !... नदी के पास मत जाओ ....वहां मगरमच्छ है .... अभी अभी एक मगरमच्छ अपनी पूंछ से नदी के किनारे चलती एक गाय को मार कर नदी में खींच लिया है  | "
वह चौंक कर नदी की ओर देखा |
नदी के पानी में खाली बुलबुले उठ रहे थे |

यह उसके लिए रोमांचकारी व् भयभीत कर देनेवाला अनुभव था |

No comments:

Post a Comment