Monday, October 28, 2013

लड़की भाग गई !

" क्या हुआ ? .....क्या थाना पुलिस लगा हैं घर में ! " पत्नी ने घबरा के पति से पूछा |

" मिस्टर शर्मा की लड़की अपने मुहल्ले के लड़के के साथ भाग गयी है | "

" लड़का क्या करता है ? " पत्नी ने उत्सुकता से पूछा |

" किसी कम्पनी में काम करता है ...लड़के का बाप नहीं है ....केवल माँ है ....अपना घर है | "
" अरे वाह ! तब तो अपनी ही पार्टी है ... " पत्नी ने ताली बजाते हुए कहा |


पति महोदय पत्नी को खा जानेवाली निगाहों से देखते हुए घर से निकल गये |

No comments:

Post a Comment