Sunday, August 4, 2013

मांग सूनी है भई !

स्निग्धा चार बच्चों की माँ थी ... तीन बेटी और एक बेटा |
पति महोदय दस वर्ष पहले ही कहीं चले गये थे | और किसी ने खोजा भी नहीं था उन्हें |
स्निग्धा  नौकरी कर के अपने चारों बच्चों का लालन पालन कर रही थी | वह काम पर जाते वक्त साधारण कपड़े पहनती थी | उसके चेहरे पर इतनी गरिमा रहती थी कि कोई उससे व्यक्तिगत प्रश्न पूछ ही नहीं पाता था |
भाई का विवाह तय हुआ | विवाह में बरती बन कर जाना था उसे |
सज धज कर जब निकली वह अपने बच्चों के साथ |
" अरे ! मांग सूनी है बिटिया की .. सिन्दूर लगा दो भई !..." चाची ने कहा और लपक के स्निग्धा की मांग में सिन्दूर लगा दी |

चेहरा दमक गया स्निग्धा का पर  मन भींग गया |

No comments:

Post a Comment