Friday, August 16, 2013

शिक्षक - गाँव का

" भूत ! भूत !... " पेड़ के नीचे पढ़ते बच्चे चिल्लाये |
" क्या हुआ ? " अंग्रेजी के अध्यापक ने  हकबका कर बच्चों का मुंह देखते हुए पूछा  |
बच्चे चुप |
" गुरू जी ! आप एक महीने से विद्यालय नहीं आये थे तो सब बोल रहे थे कि आप मर गये हैं | " एक बच्चे न हिम्मत कर के कहा |
यह कथा आज से सत्तर वर्ष पुरानी है | अध्यापक महोदय अपने गाँव लौटने के लिए रात भर चले थे | रात के अँधेरे में वे एकाएक डर गये थे | इसी लिए बीमार पड़ गए थे |

" अरे नहीं ! मैं बीमार था | " 

No comments:

Post a Comment