Saturday, April 21, 2012

विद्यार्थी ( लघु कथा )

        
पत्नी घर में गुपचुप बनाती थी और पति बेचता था दिन में एक पेड़ के नीचे | रात में उसका ठेला घूमता था कॉलोनी की हर सड़क से | उसकी बिक्री देख कर लोग अचंभित होते थे | महिलाओं और बच्चों का तो झुण्ड लग जाता था उसके ठेले पर | क्यों हो ? डाक्टर साहब भी तो खाते थे सपरिवार गुपचुप |
   एक दिन रात में मेन् रोड से घर लौटते समय  ट्रक के धक्के से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी | जिसने सुना वही दुखी हुआ | धीरे धीरे लोग उसे भूल चले | उसके लड़के का स्कूल छूट गया | परिवार कैसे चलता ? अब माँ गुपचुप बनाती है बेटा बेचता है पेड़ के नीचे खड़े हो कर | ग्राहकों की संख्या भी बढ़ गयी है | वह हर सड़क नहीं घूमता है | एक दूसरा गुपचुपवाला घूमता है सड़क पर |

No comments:

Post a Comment